Latest lifestyle news today in Hindi - लाइफस्टाइल
C-56/5, C Block, Phase 2, Industrial Area, Sector 62, Noida, Uttar Pradesh 201309, India

dainik

Saree Cancer: सदियों से साड़ी को भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ माना जाता है। साड़ी हमारे देश भारत की परम्परा की निशानी है, कहा जाता है महिलाओं की लाज का गहना है। महिलाएं पार्टी, फंक्शन, फेस्टिवल, पूजा-पाठ में साड़ी पहनना पसंद करती हैं। गांव-घरों में ही नहीं शहरों में भी साड़ी का ट्रेंड आजकल काफी चलन में है। यह भारत तक सीमित नहीं है। पूरी दुनिया में अलग-अलग तरीके से साड़ी पहनी जाती है। विदेशी महिलाएं भी साड़ी पहनने में रुचि रखती हैं।
क्या साड़ी पहनने से कैंसर होता है?
क्या आपको पता है कि साड़ी पहनने के तरीका से कैंसर हो सकता है? भारत की महिलाएं जिस तरीके से साड़ी पहनती हैं उसकी वजह से उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो रही है। साड़ी के अलावा दूसरी तरह की कपड़ों के कारण भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है।
बता दें कि साड़ी पहनने के कारण Squamous Cell carcinoma (SCC) कैंसर का खतरा बढ़ता है। इस कैंसर से जान का खतरा बना रहता है। यह कैंसर भारतीय महिलाओं में तेजी से फैल रहा है। भारत में कुछ सालों से साड़ी कैंसर के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। https://dainikkhabarlive.com/lifestyle/